2000 : ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा था।

1999 : ऑस्ट्रेलिया ने ब्रितानी राजतंत्र को नहीं ठुकराने का फैसला किया था।

1998 : अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने डेट्रॉइन क्षेत्र को ऑटोमोबाइल राष्ट्रीय स्मारक क्षेत्र घोषित किया था।

1990 : नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे।

1965 : अमरीका और क्यूबा में अमरीका छोड़ना चाहने वाले क्यूबाइयों के लिए विशेष विमान चलाने पर सहमति बनी थी।

1962 : राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई थी।

1943 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सौंप दिया था।

1913 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया था।

1903 : अमरीका ने पनामा की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी।

1888 : गांधी जी ने बैरिस्टर का प्रशिक्षण लेने के लिए लंदन के इनर टेंपल में प्रवेश लिया था।

1860 : अब्राहम लिंकन अमरीका के 16वें राष्ट्रपति चुने गए थे।

1844 : स्पेन ने डोमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया था।