1556ःपानीपत की दूसरी लड़ाई में बैरम खान की हार के बाद भारत में मुगल ताकत बहाल।
1914ःफ्रांस और ब्रिटेन ने तुर्किये के खिलाफ युद्ध छेड़ा।
1930ःसामाजिक आलोचक सिंक्लेयर लुइस ने साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीता। वह यह सम्मान हासिल करने वाले पहले अमेरिकी बने।
1940ःफ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट अभूतपूर्व रूप से तीसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।
1956ःमिस्र और इजराइल की सेनाओं के बीच स्वेज नहर के आसपास संघर्ष के दौरान ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाएं मिस्र पहुंचीं।
1994ःजार्ज फोरमैन ने माइकल मूर को हराकर 45 वर्ष की आयु में विश्व हेवीवेट चैंपियन का खिताब जीता।
2006ःसद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराधों पर मौत की सजा सुनाई गई।
2013ःभारत ने पहले मंगल अभियान की शुरूआत की। पहले ही प्रयास में देश का मंगलयान अपने मिशन में सफल हुआ।
2021ःजर्मनी में कोविड-19 के रिकॉर्ड 37,120 नये मामले, 154 मरीजों की मौत।
2021ःसंदिग्ध इस्लामी आतंकवादियों ने माली की सीमा के पास नाइजर के अशांत क्षेत्र में 69 लोगों को मौत के घाट उतारा।