2009 : अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट को प्रक्षेपित किया था।
2008 : सेंट्रल गवर्मेंट ने तेल को माफिया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई थी।
2007 : चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया था।
2006 : गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की थी।
2005 : यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल हुआ था।
1998 : पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वाच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया था।
1991 : लंदन के रॉयल अलबर्ट हॉल में जापान से बाहर पहली सूमो रेसलिंग प्रतियोगिता हुई थी।
1976 : इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बंबई (अब मुंबई) और लंदन के बीच शुरू हुई थी।
1962 : अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना था।
1946 : वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्टि्रक कंबल की बिक्री हुई थी।
1930 : अमरीका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी थी।
1920 : अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में रूपांतरित हुआ था।