मेषः स्वास्थ्य में पर्याप्त सुधार, भाग्योन्नति के नवीन आयाम, धार्मिक क्रियाकलापों की ओर अभिरुचि, शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति, विवाद का समापन।

वृषभः व्यापार में धन निवेश, व्यापार में विस्तार एवं नवपरिवर्तन की योजना फलीभूत, किसी के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति संभव, आहार विहार में नवीनता।

मिथुनः आज दिन 9/21 बजे तक दिनमान विपरीत, क्रोध की अधिकता, मित्रों से किसी बात को लेकर अनबन, शेष समय में प्रगति का मार्ग प्रशस्त, मनोरंजन में रुचि।

कर्कः आज दिन 9/21 बजे तक अभीष्ट सिद्धि का प्रयास सार्थक, शारीरिक सुख की अनुभूति, आपसी सम्बन्धों में तालमेल, शेष समय में व्यावसायिक हानि, वाहन से कष्ट।

सिंहः नवयोजना के प्रति रुचि जागृत, कठिनाइयों के निवारण का मार्ग प्रशस्त, मान सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न, शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता, भौतिक सुख।

कन्याः अधूरे व नवकार्यों हेतु प्रियजनों से विचार-विनिमय, कुछेक समस्याएं आपके पक्ष में सुलझने की ओर, स्वाध्याय की ओर रुचि, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल।

तुलाः आज दिन 9/21 बजे तक कठिनाइयों में वृद्धि, प्रियजनों से कटुता, प्रतिष्ठा पर आघात, अध्ययन में निराशा, शेष समय में आर्थिक पक्ष बेहतर, भाग्योन्नति।

वृश्चिकः आज दिन 9/21 बजे तक उन्नति का सुयोग, पूंजी का प्रतिफल प्राप्त, सद्विचारों का उदय, शेष समय में असफलता, शत्रु सक्रिय, आकांक्षित सिद्धि में व्यतिक्रम।

धनुः बुद्धिचातुर्य से संकल्पसिद्धि, अध्यवसाय की ओर रुझान, उच्चाधिकारियों से संपर्क का लाभ, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संपादित, धन संचय की ओर प्रवृत्ति

मकरः मनोभिलाषित योजनाओं में सफलता, नवीन समाचार की प्राप्ति से हर्ष एवं उल्लासमय वातावरण, आपसी संबंधों में सामंजस्य, राजकीय पक्ष से लाभांवित।

कुम्भः आज दिन 9/21 बजे तक कार्यों में अवरोध, भाग्य में न्यूनता, आत्मीयजनों से तनाव, शेष समय में विवाद का समापन, सफलता का सुयोग, नवयोजना का श्रीगणेश।

मीनः आज दिन 9/21 बजे तक विचारित योजना पूर्ण, महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रयत्नशील, धन लाभ का अवसर, शेष समय में प्रतिकूलता, सोचे हुए कार्य अपूर्ण।

- विमल जैन, वाराणसी

   मो. : 09335414722