पूर्वांचल प्रहरी संवाददाता गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार के वित्तीय संकट से कांग्रेस और विपक्ष का क्या मतलब है। उन्होंने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि दिखाओ कि वित्तीय संकट कहां है। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने आज दावा किया कि सरकार का वित्तीय संकट कांग्रेस विपक्ष की देन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को अरुणोदय की धनराशि भुगतान हो रही है। अबाध गति से फ्लाईओवर निर्माणाधीन है। इसलिए उन्हें वित्तीय संकट की परिभाषा समझ नहीं आती। उन्हें बस फॉर्मूला समझाना है कि वित्तीय संकट का मतलब क्या होता है। पूजा कमेटी को कल पैसा भी मिल जाएगा। बिहू समिति को भी पैसा मिलता है। लोगों को अपने भाओना के लिए भुगतान भी मिलता है तो आपको बस उन्हें यह दिखाना है कि वित्तीय संकट कहां है। देश की किसी भी कांग्रेस नीत सरकार की अपेक्षा असम में कर्ज कम है। आप ऐसे ही ऋण नहीं ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह कई बार विधानसभा में जवाब दे चुका है। घरेलू आय का 3.7 प्रतिशत कर्ज लेने वाले राज्यों में असम सबसे निचले पायदान पर है। असम निचले पांच में से एक है कांग्रेस शासित राज्य टॉप पर हैं।
हम वेतन दे रहे, फ्लाईओवर बना रहे तो वित्तीय संकट कहां? : मुख्यमंत्री