1831: मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।

1880: पहले मराठी संगीत नाटक संगीत शाकुंताल का पुणे में मंचन किया गया।

1932: इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।

1977: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

1978: कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।

1984: भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गई।

1994: भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।

2003: पाकिस्तान ने हल्फ-तृतीय मिसाइल का परीक्षण किया।

2004: लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।

2008: टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की।

2011: सैपर शांति तिग्गा भारतीय रेल की क्षेत्रीय सेना में शामिल होने वाली प्रथम महिला बनी। 969 रेलवे इंजीनियर रेजीमेंट ऑफ टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने वाली 35 वर्षीय शांति दो बच्चों की मां हैं।

2011: विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त ब्रितानी टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने अमेरिका के डोनल्ड यंग को हराकर एटीपी थाईलैंड ओपन का एकल खिताब जीत लिया है।

2011: पेंटर बाबू के नाम से चर्चित पाकिस्तानी चित्रकार वसील ने दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश देने के लिए अपने खून से महात्मा गांधी का चित्र बनाया।

1953: भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा का जन्म हुआ।