2009 : अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी फेडरेशन की ताजा रैंकिंग में बिजेंदर को 75 किग्रा में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान मिला था।
2006 : विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं थीं।
2003 : ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया था।
2002 : बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन हुआ था।
2001 : संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमरीकी प्रस्ताव पारित किया था।
1977 : सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था।
1962 : कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला था।
1959 : आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया था।
1927 : अमरीका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई थी।
1915 : टेलीफोन से पहला अंतर महाद्वीपीय संदेश भेजा गया था।
1911 : इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
1836 : मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई थी।
1789 : अमरीका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की थी।