1066 : नौरमैंडी के ड्यूक विलियम ने अपनी सेना को इंग्लैंड के दक्षिण पूर्वी तट की ओर उस अभियान के लिए रवाना किया, जिसे बाद में नोरमन फतह के तौर पर जाना गया।
1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच सालनगढ़ की मशहूर लड़ाई लड़ी गई।
1833 : राम मोहन राय का इंग्लैंड के ब्रिस्टल में निधन।
1907 : भारत के महान क्रांतिकारी और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगत सिंह का जन्म।
1918 : ब्रिटिश सेना ने पहले विश्व युद्ध के दौरान वेस्टर्न फ्रंट पर अंतिम आक्रमण के तहत हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया।
1964 : अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच करने वाले वारेन आयोग ने अपने निष्कर्ष सार्वजनिक किए।
1970 : जॉर्डन के शाह और फलस्तीन मुक्ति संगठन के नेता के बीच काहिरा में एक सम्मेलन के दौरान संघर्षविराम पर सहमति।
1977 : प्रसिद्ध नर्तक उदय शंकर का निधन।
1988 : फर्राटा धावक बेन जानसन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण सोल ओलंपिक खेलों से निकाला गया। उनका 100 मीटर दौड़ में जीता गया स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया।
1995 : कलकत्ता मेट्रो का टॉलीगंज और दमदम के बीच पूर्ण क्षमता से परिचालन शुरू।
1996 : मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया।
1998 :पीएचडी कर रहे दो छात्रों लैरी पेज और सर्जी बेन ने सर्च इंजन गूगल की स्थापना की। दुनिया का यह सबसे बड़ा इंटरनेट सर्च इंजन आज हर शंका का समाधान करता है।