2015 : सिंगापुर में प्रदूषण की वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा था।

2008 : चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया था।

2007 : पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ था।

2006 : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की मांग की गई थी।

2006 : अंतरिक्ष की सैर पर निकली ईरान की पहली महिला अनुशेह अंसारी ने देश के इतिहास में नया अध्याय रचा दिया था।

2003 : गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता था।

2001 : सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा था।

1999 : आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन हुआ था।

1992 : अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ‘मार्स ऑब्जर्वर स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा था।

1981 : मध्य अमरीकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ था।

1955 : रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई थी।

1897 : ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरुआत हुई थी।

1846 : अमरीकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर कब्जा किया था।

1654 : इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।