पूर्वांचल प्रहरी कार्यालय संवाददाता  डिब्रूगढ़ : डिब्रूगढ़ जिला एवं सत्र न्यायालय ने करोड़ों रुपए के आनलाइन ट्रेड घोटाले के मास्टरमाइंड 22 वर्षीय विशाल फुकन को चार दिन के लिए पुलिस की हिरासत में सौंप दिया। ऐसा तब हुआ जब पुलिस ने उसकी पिछली हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया,जबकि पुलिस ने विशाल फुकन की सात दिन की हिरासत मांगी थी। अदालत ने उसे केवल चार दिन की हिरासत में सौंपा। दूसरी तरफ ट्रेडिंग के नाम पर हुए  2,200 करोड़ रुपए के घोटाले में बिशाल फुकन का सहयोग करने के आरोप में आज अभिनेत्री सुमी बोरा की भाभी जिंकी मिली डिब्रूगढ़ पुलिस स्टेशन पहुंची।  इस मामले में विशेष रूप से सुमी बोराऔर उनके पति तार्किक बोरा को बिशाल फुकन की ओर से  रचित करोड़ों  के घोटाले में उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सुमी बोरा एक अभिनेत्री होनेके साथ ही बिशाल फुकन के साथ घनिष्ठ संबंध था और उस पर उसकी अवैध योजनाओं में सहयोगी होने का आरोप है। विशाल फुकन पर शेयर बाजार में निवेश पर निश्चित रिटर्न का वादा करके लोगों को लुभाकर 2,200 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप है।