पूर्वांचल प्रहरी कार्यालय संवाददाता डिब्रूगढ़ :डिब्रूगढ़ पुलिस ने करोड़ों रुपए के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले के मास्टरमाइंड 22 वर्षीय बिशाल फुकन के लिए सात दिनों की अतिरिक्त न्यायिक हिरासत मांगी है। फुकन को 3 सितंबर को गिरफ्तार किया गया और पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे सात सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बुधवार (18 सितंबर) को जब उसे डिब्रूगढ़ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष उसके मामले की दूसरी सुनवाई के लिए पेश किया गया तो पुलिस ने आगे की जांच के लिए हिरासत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया। हिरासत बढ़ाने के अनुरोध पर सुनवाई गुरुवार को होनी है और न्यायाधीश उसी समय मामले पर फैसला लेंगे। इस बीच फुकन के तीन साथियों, अभिनेता-कोरियोग्राफर सुमी बोरा और उनके फोटोग्राफर पति तार्किक बोरा के साथ ही सुमी के भाई अमलान बोरा को भी 17 सितंबर को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया क्योंकि पुलिस ने आगे कोई रिमांड नहीं मांगा। सुमी बोरा और उनके पति ने जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनकी याचिका अदालत ने खारिज कर दी। अमलान बोरा के लिए कोई जमानत याचिका दायर नहीं की गई। अधिकारियों ने खुलासा किया कि यह घोटाला जिसकी अनुमानित कीमत कम से कम 2,200 करोड़ रुपए है।