दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) एक्ट्रेस कंगना रनोट के आजादी वाले बयान को लेकर विरोध में आ गया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कंगना को दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने और राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखी है। कंगना ने बीते दिनों एक टीवी चैनल पर देश की स्वतंत्रता पर विवादास्पद बयान दिया था।
कंगना और राजद्रोह