पूर्वांचल प्रहरी संवाददाता डिब्रूगढ़ : अखबारों की सुखियों में रहे विवादस्पद सुमी-तार्किक ने सीआईडी की पूछताछ में कई प्रभावशाली लोगों का नाम लिया है। सीआईडी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले के आरोपी सुमी-तार्किक से मैराथन पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान सुमी-तार्किक द्वारा लिए गए प्रभावशाली लोगों की सूची में राजनेता,, प्रतिष्ठित डॉक्टर और व्यवसायी शामिल हैं। अब यह सवाल खड़ा हुआ कि क्या भविष्य में इन प्रभावशाली लोगों को जांच के दायरे में लाया जाएगा या नहीं। पूछताछ के दौरान जब सुमी से सीआईडी ने जालसाज विशाल फुकन द्वारा सुमी को दी गई 76 लाख की हीरे की अंगूठी की बात पूछी गई, तो उसने अंगूठी खो जाने की बात कही। मुंबई से खरीदी गई हीरे की महंगी अंगूठी को विशाल फुकन ने सुमी के ब्रर्थ डे पर तौहफा के तौर पर दिया था। पांच दिन सीआईडी के जिम्मे में रहे सुमी बोरा और तार्किक बोरा और तार्किक के भाई अम्लान बोरा को सीआइडी एसपी सुधाकर सिंह  मैराथन पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान सीआईडी को कई विस्फोटक जानकारियां मिली हैं। सुमी की मदद से विशाल ने करोड़ों रुपए जुटाए। विशाल के डीबी स्टॉक ब्रॉकिंग में निजी डॉक्टर, सरकारी डॉक्टर, राजनीतिक नेता और व्यवसायी शामिल है। सीआईडी ने इसकी भी सूची तैयार की है कि डीबी स्टॉक ब्रोकिंग में किसने और कितना पैसा निवेश किया है। सुमी के कबूलनामे के आधार पर दो डॉक्टरों को डिब्रूगढ़ सदर पुलिस स्टेशन में बुलाया जा चुका है।  सीआइडी तर्किक बोरा के भाई अम्लान से भी अलग से पूछताछ कर रही है। सुमी के पति तार्किक ने कथित तौर पर शिवसागर में दो चाय बागान खरीदे हैं। इन बागानों का प्रबंधन का भार तार्किक के भाई अम्लान बोरा पर है। सीआईडी ने सुमी के जन्मदिन पर विशाल द्वारा दिए गए 2 लाख रुपए के टेडी बियर का भी जिक्र किया।