पंजाब के करोड़ों रुपए के बहुचर्चित ड्रग्स केस में ताबड़तोड़ ट्वीट करने की वजह से प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। सिद्धू के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वकील ने क्रिमिनल कंटेप्ट पिटीशन दायर की है। इसमें कहा गया है कि सिद्धू के सुनवाई से पहले किए गए ट्वीट कोर्ट की कार्रवाई में दबाव बनाने और अदालत का अक्स खराब करने वाले हैं।
पचड़े में सिद्धू