पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : सुमी बोरा और उसके पति तार्किक बोरा की तलाश में असम पुलिस को घाट-घाट का पानी पीना पड़ रहा है। असम पुलिस के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि सीआईडी की एसआईटी टीम ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपए ऐंठने वाले सुमी बोरा और उनके पति तार्किक बोरा की तलाश के लिए मंगलवार को नेपाल रवाना होगी। सीआईडी की एसआईटी टीम ने सुमी बोरा और उसके पति तार्किक बोरा के नेपाल के पोखरा में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद नेपाल जाने का फैसला किया। सीआईडी की एसआईटी टीम नेपाल में प्रवेश के मुख्य द्वार के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और वाहन के रजिस्ट्रेशन की जांच करेगी। इस संबंध में असम पुलिस पहले ही नेपाल पुलिस से संपर्क कर चुकी है। पुलिस को पुष्ट सूचना मिली है कि सुमी बोरा और तर्किक बोरा अपने वाहन से नेपाल भाग गए हैं।
सुमी-तार्किक की तलाश में पुलिस टीम नेपाल रवाना