पूर्वांचल प्रहरी डेस्क व क्राइम रिपोर्टर गुवाहाटी : ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी के आरोपी सुमी बोरा और उनके पति तर्किक बोरा की तलाश में सीआईडी की एसआईटी टीम और गुवाहाटी पुलिस ने सोमवार को चेरापूंजी में अभियान चलाया। एसआईटी का गठन कर प्रथम कदम के रूप में सोमवार को सीआईडी ने सुमी बोरा और उसके पति तर्किक बोरा की तलाश में चेरापूंजी में एक ऑपरेशन चलाया। एसआईटी को सूचना मिली थी कि सुमी बोरा और उसका पति तर्किक बोरा पड़ोसी राज्य मेघालय के चेरापूंजी में छिपे हुए हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि सुमी बोरा ने चेरापूंजी में अपना मोबाइल फोन दो बार ऑन किया था। हालांकि, पुलिस को संदेह है कि सुमी बोरा और उसका पति तार्किक बोरा नेपाल भाग गए हैं। पुलिस के अनुसार सुमी बोरा और उनके पति तर्किक बोरा एक काली फॉर्च्यूनार वाहन में गुवाहाटी से नेपाल के लिए रवाना हुए। सोमवार रात पति-पत्नी कार से काकरविट्टा पहुंचे। सुमी बोरा और उनके पति तर्किक बोरा ने एक दलाल की मदद से 7,000 रुपए का भुगतान करने के बाद नेपाल में प्रवेश किया। दलाल ने नेपाल के काकरविट्टा गेट पर उनके वाहन का पंजीकरण कराया और उसके बाद वे नेपाल में दाखिल हुए। सुमी बोरा और उनके पति तर्किक बोरा नेपाल सीमा से पोखरा तक लगभग 18-20 घंटे की यात्रा करने के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचे। फिलहाल सुमी बोरा और उनके पति टार्किक बोरा नेपाल के पोखरा में छिपे हुए हैं। गौरतलब है कि असम पुलिस पहले ही सुमी बोरा और तर्किक बोरा को मोस्ट वांटेड घोषित कर चुकी है।
चेरापूंजी में सुमी बोरा की तलाश में एसआईटी ने चलाया ऑपरेशन