पूर्वांचल प्रहरी कार्यालय संवाददाता गुवाहाटीः मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने आज कहा कि एनआरसी अपडेट के बाद विदेशियों की पहचान की प्रक्रिया लगभग रुक गई थी,लेकिन हाल के महीनों में हमने बांग्लादेश से 20-30 व्यक्तियों को लगातार पकड़ा है तथा उन्हें वापस भेजने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा हमने अब अवैध बंाग्लादेशियों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने के लिए  कठोर कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि बंग्लादेश में राजनीतिक उत्थल-पुथल के बाद बांग्लादेशी लोगों द्वारा लगातार घुसपैठ की घटना सामने आ रही है। इसके लिए नए एनआरसी दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए आएंगे और उसके आधार पर विदेशी नागरिकों की पहचान की जाएगी। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सीमा पर कई तरह के कार्य को अतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षाबलों को और सशक्त करने के साथ ही सीमा पुलिस को भी सक्रिय किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।