पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार सुमी बोरा और उनके पति तार्किक बोरा गुवाहाटी से भागकर मेघालय में सुरक्षित स्थानों पर छिपे हुए हैं। पुलिस को संदेह है कि विवादास्पद अभिनेत्री सुमी बोरा और उनके पति तार्किक बोरा ने मेघालय के रास्ते असम से भागने की योजना बनाई है। पति-पत्नी सुमी-तार्किक मेघालय से दुबई की यात्रा के अवसर तलाश रहे हैं। पुलिस विभाग के  एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि विवादास्पद अभिनेत्री सुमी बोरा और उनके पति तार्किक बोरा ने असम पुलिस से बचने के लिए दुबई को सुरक्षित ठिकाने के रूप में चुना है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार विवादास्पद अभिनेत्री सुमी बोरा और उनके पति तार्किक बोरा गुवाहाटी सेंट्रल जेल के पीछे एक रिश्तेदार के घर में शरण ले रहे थे। पुलिस को पुष्ट सूचना मिली कि गुरुवार को अभिनेत्री सुमी बोरा और उनके पति तर्किक बोरा मेघालय भाग गए। कथित तौर पर असम पुलिस के कुछ शीर्ष पुलिस अधिकारियों की सलाह पर सुमी बोरा और उनके पति ने मेघालय में सुरक्षित ठिकानों पर शरण ले रहे हैं। ऐसे भी आरोप हैं कि किसी शीर्ष पुलिस अधिकारी ने अग्रिम जमानत मिलने के बाद ही सुमी बोरा और उनके पति को असम आने की सलाह दी है।