पूर्वांचल प्रहरी क्राइम रिपोर्टर गुवाहाटी : ऑनलाइन ट्रेडिंग व शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में गत मंगलवार को गिरफ्तार स्वप्निल दास को अगले दिन अदालत में पेश करवाया गया था जहां उसे दो दिनों  की पुलिस रिमांड  पर भेजने की अदालत ने निर्देश दिया था। आज उक्त दो दिनों  की हिरासत की मियाद संपूर्ण होने के बाद स्वप्निल दास को कामरुप महानगर के जिला व सत्र न्यायाधीश रक्तिम देवरा की अदालत ने पेश किया गया। इस दौरान स्वप्निल दास को प्रतिनिधित्व करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एससी केयाल ने 132/2024 पंजीकृृत जमानत का आवेदन दायर किया। सरकारी अधिवक्ता बीसी भट्टाचार्य व स्वप्निल के अधिवक्ता एससी केयाल के बीच हुई एक बहस के बाद न्यायाधीश रक्तिम देवरा की अदालत ने जमानत पर रोक लगाते हुए केस डायरी के लिए अगली तारीख तय की। हालांकि इस दौरान सवप्निल दास को  तीन दिनों के लिए पुनः दिसपुर पुलिस की हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। बताते चलें कि स्वप्निल दास  की संपत्ति को लेकर पुलिस लगातार अपनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस की मानें तो स्वप्निल दास की मां के बैंक अकाउंट से 79 लाख रुपए बरामद किए गए, वहीं पुलिस की मानें तो स्वप्निल दास के कुल 20 बैंक अकाउंट मौजूद है जिसमे से 2 बैंक एकाउंट दुबई में हंै। स्वप्निल दास के इन बैंक अकाउंटों में करीब 1700 करोड़ रुपए जमा हंै।