पूर्वांचल प्रहरी क्राइम रिपोर्टर गुवाहाटीः  सुमी बोरा व उसके पति तरकिक बोरा अब भी फरार हैं।  इस मामले पर अपने गुप्तचरों की सहायतासे पुलिस लगातार इनकी तलाश में अभियान चला रही है। हालांकि पुलिस से बचने के लिए सुमी व उनके पति पल-पल अपना स्थान बदल रहे हैं। वही पुलिस की मानें तो सुमी व उनके पति का लास्ट लोकेशन फटाशील आमबाड़ी में पाया गया था, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आज गुरुवार को नगर के नारंगी स्थित आइडल व्यू अपार्टमंट में मौजूद सुमी के ए-12ए फ्लैट में अपना अभियान चलाया। हालांकि पुलिस पहंुचने से पहले की सुमी व उनके पति तरकिक फरार हो गए। पुलिस के इस अभियान के दौरान सुमी की एएस-01-एफडब्ल्यू-0006  पंजीकृृत विलासी कार जब्त की गई है। हालांकि दोनों की तलाश में पुलिस दिन-रात एक कर रही है। हालांकि पिछले  4-5 दिनों के इस अभियान में पुलिस के हाथ केवल शून्य लगा है। सूत्रों की मानें तो उक्त दंपति पल-पल अपना स्थान बदल रहे हैं, जिसके तहत पुलिस को उन्हे गिरफ्तार करने में कठिनाई हो रही है। इस बीच यह भी पता चला कि उक्त दंपति गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की तैयारी कर रहे हैं, जिसके तहत दोनों लगातार अपने वकील से संपर्क में हैं।