1552ः समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया आज ही के दिन स्पेन लौटा था।

1848ः अमरीकी राज्य ओहियो के शहर क्लीवलैंड में राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन।

1914ः फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ हुआ।

1924ः इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।

1939ः दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।

1958ः अमरीका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।

1965ः ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध) हुआ।

1965ः भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।

1988ः सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

2000ः संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ।

2008ः डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।

2011ः नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा सुरक्षा के लिए सीमा पर लगाई गई फ्लड लाइटों के कारण अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली विश्वकी सर्वाधिक जगमग सीमा रेखा है।

2012ः अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।

1889ः स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस का जन्म हुआ।

1929ः फिल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ था।

1998ः जापान के फिल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन हुआ था।

2005ः परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का निधन हुआ था।