भारतीय हिंदू पंचाग मतानुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थ तिथि बुधवार एवम स्वाति नक्षत्र में भगवान गणपति का जन्म हुआ था। इस वर्ष गणेश महोत्सव 7 सितंबर 2024 से लेकर 16 सितंबर तक मनाया जाएगा और अगले दिन 17 सितंबर अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। इस बार गणेश महोत्सव की शुरुआत ब्रह्म योग में होगी जो कि अत्यंत ही सिद्धि प्रदायक है।
गणेश पूजन का श्रेष्ठ समय : भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी दिनांक शनिवार दिनांक 7 सितंबर, 2024 को मध्याह्न काल ( वृश्चिक लग्न सहित) श्रेष्ठ बताया है , शनिवार को दिन के 11.11 से 01.40 बजे तक रहेगा। जिसमें दिन के 11.28 से 1.40 बजे तक वृश्चिक लग्न और भी श्रेष्ठ रहेगा। इसके अलावा श्रेष्ठ चौघड़िए प्रातः 7.46 से 9.19 बजे तक शुभ का तथा दोपहर 12.25 से सायं 5.04 बजे तक चर लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा। जिसमें भी भगवान गणेश जी का पूजन किया जा सकता हैं। भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना से सभी प्रकार के दुःख रोग विध्न दूर होते हैं। तभी हर शुभ या मांगलिक कार्य हेतु भगवान गजानंद जी की पूजा अर्चना सर्वप्रथम की जाती हैं।
गुवाहाटी
मो.9529781915