पूर्वांचल प्रहरी कार्यालय संवाददाता डिब्रूगढ़ : ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ मे ऑनलाइन ट्रेडिंग मे ज्यादा मुनाफा का लालच आम जनता को देकर ठगबाजी करने के आरोप में डिब्रूगढ़ पुलिस ने डिब्रूगढ़ के गांधी नगर स्थित एक अपार्टमेंट से  एक 22 वर्षीय विशाल फूकन नामक युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक से कई घंटो तक पूछताछ की, वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन ट्रेडिंग करके स्टॉक मार्केट मे पैसा लगाकर लोगों का एक महीने मे पैसा दोगुना करने का लालच देने वाले  विशाल फूकन के घर पर पुलिस लगभग चार घंटा तक अभियान चलाकर उसके लैपटॉप, कम्प्यूटर, 3 मोबाइल फोन, विदेशी करेंसी और कई महत्वपूर्ण कागजात को जब्त किए। इस मामले मे असमिया सिनेमा की जानी मानी कोरियोग्राफर  सुमी बोरा के भी जड़े होने की बातें सामने आ रही है। सुमी बोरा बड़े-बड़े धनी लोगों को विशाल से मिलवाती थी, जो पैसा दुगुना करने  की लालच मे फंस जाते थे। डिब्रूगढ़ पुलिस ने सुमी बोरा केडिब्रूगढ़ के बानीपुर अंचल स्थित घर मे भी अभियान चलाया पुलिस ने अन्य एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस सुमी बोरा की तलाश में जुटी हुई है। आरोपों के अनुसार आम जनता को 30 प्रतिशत मुनाफा का झांसा देकर विशाल फूकन स्टॉक मार्केट मे पैसा लगाने के वक्त वकायदा नोटरी भी जारी करता था। डिब्रूगढ़ पुलिस विशाल फूकन से पूछताछ कर रही है। इस पूरे ठगबाजी के खेल मे अन्य कई चेहरे आने की संभावना है,वहीं इस मामले के उजागर होने के बाद डिब्रूगढ़ के साथ ही राज्य में पुलिस ऐसे मामलों की जांच शुरू कर दी है।