पूर्वांचल प्रहरी निज संवाददाता लखीमपुर : देश के सभी नागरिकों को देश में सामाजिक संगठन चलाने का लोकतांत्रिक अधिकार है। इस अधिकार को खत्म करने का विचार हास्यास्पद और अलोकतांत्रिक है. यह टिप्पणी हिंदू युवा छात्र परिषद, असम की लखीमपुर जिला समिति ने दी है। आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए परिषद के लखीमपुर जिला समिति के अध्यक्ष युगमज्योति दत्त और महासचिव घनकांत बोरा ने जिले में गैर-असमिया संगठनों पर प्रतिबंध पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उनका कहना था कि जनता द्वारा चयन करके एक लोकतांत्रिक सरकार होने के बावजूद किसी संगठन द्वारा अन्य संगठन पर प्रतिबंध लगाना राज्य की कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सवाल खड़े कर दिए हैं। विज्ञप्ति में परिषद के नेता दत्त और बोरा ने कहा कि असमिया समाज पहले से ही अव्यवस्था में है। लगभग सभी आजीविका क्षेत्रों पर अब बांग्लादेशी मुसलमानों का कब्जा है, जो असम की मुख्य समस्या है। लेकिन इस मुख्य समस्या को देखते हुए तीसरी शक्ति के बहकावे में हिंदू लोगों को विभाजित करने और इस विभाजन के माध्यम से राजनीतिक और व्यक्तिगत लाभ की तलाश की जारी है। इस संदर्भ में परिषद ने सरकार और मुख्यमंत्री को अतिशीघ्र उचित व्यवस्था ग्रहण करने की मांग की है।
हर किसी को सामाजिक संगठन बनाने या चलाने का अधिकार : हिंदू युवा छात्र परिषद