खीरा सिर्फ सलाद का ही हिस्सा नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खीरे का जूस न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। खीरे में प्रचुर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स होते है जो शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक हो सकते हैं। जिन लोगों को पेट संबंधी परेशानी हैं उन्हें खीरे का जूस पीना फायदा पहुंचा सकता है। खीरे का जूस अगर रेगुलर पिया जाए तो कई बीमारियों में लाभ मिल सकता है। खीरे में विटामिन ्य भी पाया जाता है जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है। आइए जानते हैं खीरा जूस पीने के फायदे और इसे बनाने का तरीका। 

खीरे का जूस पीने के फायदे : वजन घटाने में मदद : जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं उन्हें खीरे का जूस पीना चाहिए। खीरे का जूस कैलोरी में कम होता है और फाइबर से भरपूर होता है। जो आपको लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है : पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए खीरे का जूस बेहद असरदार हो सकता है। खीरे में भरपूर मात्रा में पानी होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद : खीरे में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को मुक्त कणों से बचाते हैं और इसे स्वस्थ रखते हैं। यह त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाने में मदद करता है।

आंखों के लिए अच्छा : खीरे में विटामिन K होता है जो आंखों की सेहत के लिए अच्छा होता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

शरीर को हाइड्रेट रखता है : शरीर सिर्फ गर्मी में ही डिहाइड्रेट नहीं होता है, बल्कि मानसून में भी ऐसा होता है। खीरे में 96 प्रतिशत पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। यह शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। 

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है : खीरे में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिन लोगों को हाई बीपी की शिकायत रहती है उनके लिए खीरा जूस लाभदायक हो सकता है।