सेब के सिरका को अंग्रजी में एप्पल साइडर विनेगर भी कहा जाता है। रोजाना इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आजकल के समय में अधिकतर लोगों में मोटापा पाया जाता है। मोटापा के कारण कई सारी खतरनाक बीमारियां होने लगती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आप रोजाना सेब के सिरका का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं सेब का सिरका का सेवन करने से क्या होता है। मोटापा कम होगा : अगर आप रोजाना सुबह-सुबह गुनगुने पानी में सेब का सिरका मिलाकर पीने से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।  वहीं, यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद कर सकता है। पाचन में सुधार होता : सेब का सिरका रोजाना पीने से आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसका सेवन आप गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। फिर आपको पाचन की समस्या कभी नहीं होगी। कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है। ब्लड शुगर कंट्रोल करता है : अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको सेब का सिरका सेवन जरुर करना चाहिए। यह टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल दूर होता : रोजाना सेब का सिरका पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। अगर आपके शरीर में खराब कोलोस्ट्रॉल बढ़ रहा है तो आप सेब का सिरका पीने से खत्म हो जाएगा। इम्यूनिटी बूस्ट होती है : सेब का सिरका पीने से इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसे आप रोजाना खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। फिर देखें इसका फायदा।