पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : 10वें यूएसटीएम दीक्षांत समारोह में लोकप्रिय कलाकार जुबिन गर्ग और लू मजाओ को मानद डी लिट उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेघालय (यूएसटीएम) 27 अगस्त में अपना 10वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। इस दीक्षांत समारोह में मेघालय के राज्यपाल सीएच विजयशंकर कुलपति, शिक्षाविदों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों और छात्रों की उपस्थिति में यह डिग्री प्रदान करेंगे। गौरतलब है कि ध्यान दें कि, इस वर्ष की मानद डी लिट उपाधि पूर्वोत्तर के दो सांस्कृतिक आइकनों को देने का निर्णय लिया गया। इसमें कोई संदेह नहीं है कि सांस्कृतिक क्षेत्र में लोकप्रिय कलाकार जुबिन गर्ग और लू मजाओ का योगदान निर्विवाद है। प्रमुख गायक, गीतकार और संगीतकार जुबिन गर्ग और पूर्वोत्तर भारत के पॉप-रॉक आइकन मेघालय के लू मजाओ लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। जुबिन गर्ग का योगदान ज्यादातर असमिया, बंगाली और बॉलीवुड संगीत और फिल्मों में है। दूसरी ओर भारत के बॉब डिलॉन के नाम से मशहूर लू माजाओ सिर्फ एक गायक ही नहीं, वे एक कहानीकार, सामाजिक टिप्पणीकार और एक सांस्कृतिक आइकन हैं, जिनकी शक्तिशाली आवाज और गीत प्रेम और खासी जीवन शैली के साथ गूंजते हैं। 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से यूएसटीएम सेंट्रल ऑडिटोरियम में दीक्षांत समारोह शुरू होगा। 10वें यूएसटीएम दीक्षांत समारोह में कुल 1,639 स्नातकों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जिनमें से 17 को पीएचडी डिग्री, 906 छात्रों को मास्टर डिग्री और 716 छात्रों को स्नातक की डिग्री प्रदान की जाएगी।
जुबिन गर्ग को मानद उपाधि से सम्मानित करेगा यूएसटीएम