पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : इंडिया टुडे सी वोटर एमओटीएन द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक हिमंत विश्व शर्मा अपने गृह राज्य असम के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। सर्वेक्षण के अनुसार योगी आदित्यनाथ भारत के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। असम के मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा गृह राज्य के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस का कोई भी मुख्यमंत्री शीर्ष पांच स्थानों में नहीं है। चंद्रबाबू नायडू की रेटिंग भी ऊंची है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल अपने गृह राज्य में काफी लोकप्रिय हैं। सर्वे के मुताबिक राज्य में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का प्रदर्शन 50.8 प्रतिशत है। इससे पहले फरवरी 2024 में उनका प्रदर्शन 48.6 प्रतिशत और अगस्त 2023 में 49.2 प्रतिशत था। 2023 के अगस्त में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग का प्रदर्शन सबसे अच्छा था। गृह राज्य के प्रदर्शन में 50.8 प्रतिशत के साथ हिमंत विश्व शर्मा शीर्ष पर हैं जबकि 46 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 44 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
हिमंत विश्वशर्मा देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय सीएम