हागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज, मंगला गौरी और करवा चौथ का व्रत बेहद खास होता है। इन उपवासों को रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का वास बना रहता है। वहीं पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए भी ये व्रत किए जाते हैं। लेकिन इनमें हरतालिका तीज को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ये उपवास पति के स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है। हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज व्रत रखने से संतान की प्राप्ति के योग बनते हैं। वहीं कंुवारी लड़कियां भी मनचाहे वर के लिए ये व्रत रखती हैं। इस साल 6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन कई शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ खास उपाय करने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होती हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।
अनाज का दान- हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर महादेव की पूजा में विशेष मंत्रों का जाप करें। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करना चाहिए। ऐसा करने से हर क्षेत्र में तरक्की के योग बनने लगते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
करें ये काम- इस दौरान एक लाल चुनरी में सुपारी, फूल और सिक्का बांधकर देवी पार्वती को अर्पित करें। इस दौरान गौरी शंकराय नमः मंत्र का जाप करते रहें। माना जाता है कि इससे शादी में आ रही बाधा दूर होती हैं।
बेल पत्रों की माला- हरतालिका तीज के शुभ दिन पर जल में कच्चा दूध मिलाकर उसे शिवलिंग और मां गौरी पर चढ़ाएं। इस दौरान महादेव को बेल पत्रों की माला और केले का फल चढ़ाने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।