हजन की पत्तियों का प्रयोग हजारों साल से आयुर्वेदिक दवाइयों को बनाने के लिए किया जाता रहा है। इसमें विटामिन, खनिज पदार्थ, एंटीऑक्सीडेंट, क्लोरोफिल और पूर्ण अमीनो-एसिड पाई जाती है। ताजी पत्तियों की तुलना में इसे सुखाकर पाउडर के रूप में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। एक शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि सहजन की पत्तियों में प्रोटीन, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट के अलावा एस्कॉर्बिक एसिड, फोलिक और फेनोलिक मिलते हैं और लगभग 40 से अधिक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि सहजन की पत्तियां किन बीमारियों में फायदेमंद हैं :
डायबिटीज : सहजन की पत्तियों के अर्क में मधुमेह विरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिस वजह से ये मधुमेह रोगी के लक्षणों को कम करने में सहायक होती हैं। ये इंसुलिन के स्तर और संवेदनशीलता को भी बढ़ा सकती हैं जिससे मधुमेह रोगी को फायदा मिलता है।
हार्ट के लिए अच्छा : सहजन की पत्तियों के फायदे आपके दिल को खराब कोलेस्ट्रॉल के प्रभाव से बचा सकते हैं। इन पत्तियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकती है।
बीपी को रखे कंट्रोल में : सहजन की पत्तियों में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है जो रक्तचाप को कम करने में प्रभावी होता है। पोटैशियम वैसोप्रेसिन को नियंत्रित करता है और यह हार्मोन रक्त वाहिकाओं के कामकाज को प्रभावित करता है।
कैंसर के खतरे को करता है कम : कैंसर के लक्षणों को कम करने के लिए सहजन की पत्तियों का उपयोग किया जा सकता है। सहजन की पत्तियों में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, जस्ता और अन्य सक्रिय घटक होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं और फ्री रेडिकल्स के प्रभावों को कम करने में सहायक हैं।