कांग्रेस में फिर  लौटेंगे रिपुन बोरा  पूर्वांचल प्रहरी संवाददाता गुवाहाटीः कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद रिपुन बोरा कांग्रेस में वापसी करेंगे। हाल ही में रिपुन बोरा की राजीव भवन में वापसी को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी चर्चा है। वर्तमान में गुवाहाटी में डेरा डाले हुए रहे कांग्रेस महासचिव जितेंद्र  सिंह की उपस्थिति में आयोजित एपीसीसी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की गई। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र  सिंह ने इस मामले पर एपीसीसी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से राय ली है। कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस का आलाकमान एपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रिपुन बोरा की कांग्रेस में वापसी की उम्मीद में है। हालांकि, कांग्रेस आलाकमान ने अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया है कि उन्हें कौन से पद या जिम्मेदारियां दी जाएंगी। हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद रिपुन बोरा की कांग्रेस में वापसी का रास्ता साफ हो जाएगा। गोहपुर विधानसभा क्षेत्र में फिर से सक्रिय हुए पूर्व मंत्री ने गोहपुर में पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस और हमारी पार्टी में क्या अंतर है? हम वही कर रहे हैं जो कांग्रेस कर रही है। दोनों पार्टियां भाजपा की घोर विरोधी हैं। 2022 के अप्रैल में राज्यसभा चुनाव हारने के बाद रिपुन बोरा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व सांसद ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा दो पेज का लंबा पत्र भेजकर कांग्रेस छोड़ दी थी। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए उनके पास पर्याप्त विधायक रहने के बाद भी वह हार गया था। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और उसके सहयोगी एआईयूडीएफ को धोखा देने का आरोप लगाया गया था। बाद में उन्होंने असम तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाला।