पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता

गुवाहाटी : असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी)ने  वृहस्पतिवार को सरकारी/प्रांतीय/मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थानों के परीक्षार्थियों और जिनके माता-पिता की वार्षिक आय  दो लाख रुपए से अधिक नहीं है को केंद्र और परीक्षा शुल्क में छूट दी है। एक अधिसूचना में परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि यह सभी संबंधितों की जानकारी के लिए है कि सरकारी/प्रांतीय/मान्यता प्राप्त संस्थानों के परीक्षार्थियों और जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से अधिक न हो उनके संबंध में केंद्र और परीक्षा शुल्क में छूट दी गई है, जो 2022 में एचएस फाइनल परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। परिषद ने सभी संस्थानों के प्रमुखों को भी पिछले साल की तरह निर्देशों का पालन करने को कहा।