पूर्वांचल प्रहरी निज संवाददाता करीमगंज : आईजी पार्थसारथी महंत और एसपी पार्थ प्रतीम दास के नेतृत्व में एसटीएफ और करीमगंज पुलिस के संयुक्त अभियान में करीमगंज पुलिस स्टेशन के अंतर्गत करीमगंज बाईपास पुवामारा में 09 अगस्त के तड़के करीब 3ः30 बजे भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त किया गया। पुलिस ने एनएल-01-एसी-4764 नंबर वाले एक 12 पहिया अशोक लीलैंड ट्रक के गुप्त कक्षों के अंदर 3,50,000 याबा टैबलेट और 100 साबुन की पेटी में 1.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया और जब्त कर ली। जब्त की गई नशीली दवाओं की अनुमानित कीमत 115 करोड़ आंकी गई है। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों, नोइमुल हक (ट्रक का मालिक) जिसका बेटा हबीब पहले से ही जेल में है और फुजैल अहमद, अतीकुर रहमान उर्फ अतीक (चालक) तथा जगजीत देब बर्मा उर्फ बर्मन (सह-चालक) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।
करीमगंज में 115 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त, चार गिरफ्तार पूर्वांचल प्रहरी निज संवाददाता