नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को मंगलवार को दिल्ली के एक प्रमुख निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आडवाणी की हालत स्थिर है। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि आडवाणी (96) को आज यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। अपोलो अस्पताल ने बाद में जारी एक संक्षिप्त बयान में कहा कि भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी डॉ. विनीत सूरी की देख-रेख में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें नियमित परीक्षण और जांच के लिए भर्ती कराया गया है। बयान में कहा गया कि उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।