पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता

गुवाहाटी :मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में मीडिया से हुई बातचीत के दौरान घोषणा की कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार 16 विधानसभा क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी चल रही है। उल्लेखनीय है कि अदालत के निर्देशानुसार सिपाझार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दलगांव के गोरुखुटी के बाद अब लमडिंग विस क्षेत्र के संरक्षित वनांचल में भी पुलिस तथा प्रशासन अतिक्रमण अभियान जारी है। इसके अलावा ढेकियाजुली विस क्षेत्र में ढिंंग के समीपवर्ती इलाके में भी प्रशासन ने अतिक्रमण के लिए सूचना जारी की। सिपाझार के गोरुखुटी में जिन इलाकों में अतिक्रमण अभियान नहीं हुआ था। प्रशासन उनमें फिर अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। प्रशासन की तरफ से सूचना जारी करने के बाद ही सिपाझार गोरुखुटी के शालमारा गांव के 85 परिवार अपने-अपने घरों को तोड़कर सरकार  निर्धारित स्थान पर चले गए।