बेल का शरबत तो आपने कई बार पिया होगा, लेकिन क्या इसके खास गुणों के बारे में जानते हैं। बेल के फल में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं, यही वजह है कि ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बेबेल का शरबत तो आपने कई बार पिया होगा, लेकिन क्या इसके खास गुणों के बारे में जानते हैं। बेल के फल में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं, यही वजह है कि ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बेल फल के खास गुणों की वजह से ही आयुर्वेद में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। बेल के फल में प्रचुर मात्रा में विटामिंस, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं।  बेल का सेवन पाचन तंत्र में सुधार लाता है। इसके साथ ही हार्ट को हेल्दी बनाने में भी मदद करता है।  बेल का शरबत नियमित तौर पर पीने से बॉडी को कई बड़े फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। बेल का शरबत पीने के बड़े फायदे : पाचन तंत्र के लिए वरदान : बेल का शरबत पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में कारगर है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट में होने वाली सूजन को कम करते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाता है : बेल में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर को कई तरह के संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, उन्हें बेल का शरबत पीना चाहिए। दिल की सेहत के लिए फायदेमंद : बेल का शरबत कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसमें पाई जाने वाली प्रॉपर्टीज बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाती है। इससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।  त्वचा के लिए लाभकारी : बेल का शरबत त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह मुहांसों और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन त्वचा को सॉफ्ट और स्मूद बनाकर चमक लाने में मददगार होता है।