मेष : ग्रहस्थिति विपरीत, पारिवारिक समस्याओं के चलते निजी प्रतिभा का सदुपयोग करने से वंचित, वाद-विवाद से तनाव, व्यर्थ भ्रमण से अपव्यय, व्यय की अधिकता।
वृषभ : कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति, विरोधी परास्त, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास सफल, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, धन संचय, यात्रा से लाभ।
मिथुन : नवकार्यों की ओर रुझान, वाक्पटुता से संकल्पसिद्धि, निराशा का समापन, व्यक्तित्व का विकास, मनोरंजन में रुचि, दूर या समीप के यात्रा का कार्यक्रम।
कर्क : कार्यों में संतोषजनक सफलता, धर्म-अध्यात्म में आस्था, घरेलू समस्या का निवारण संभव, सुसंदेश की प्राप्ति, परोपकार की ओर प्रवृत्ति, मानसिक शान्ति।
सिंह : ग्रहस्थिति प्रतिकूल, कार्यों के प्रति उदासीनता, गुप्त चिंताओं से स्वास्थ्य पर कुप्रभाव, आर्थिक लेन-देन में जोखिम से हानि, बात-बात पर क्रोध की आशंका।
कन्या : कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्नति का सुअवसर प्राप्त, कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु प्रयास सार्थक, धार्मिक क्रिया-कलापों की ओर अभिरुचि जागृत, मन प्रसन्न।
तुला : नूतन-पुरातन मित्रों से योजना की शुरुआत हेतु विचार विमर्श, विनियोजित धन का प्रतिफल, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम उपस्थित, धर्म में आस्था।
वृश्चिक : स्वविवेक से लिया गया निर्णय व किया गया कार्य लाभप्रद, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, परिवार में धार्मिक कृत्य सम्पन्न, मन प्रसन्न, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि।
धनु : व्यापार में निराशा, दाम्पत्य जीवन में आपसी तनाव, आय में न्यूनता, एकाग्रता का अभाव, सामाजिक पक्ष से कष्ट, यात्रा में परेशानी, सुख शान्ति में कमी।
मकर : वांछित प्रगति हेतु किये जा रहे प्रयास सफलता की ओर, अभीष्ट कार्यं में संतोषजनक सफलता, मेल-मिलाप की ओर रुझान, मानसिक-शारीरिक सुख।
कुम्भ : कार्य-व्यवसाय में विस्तार हेतु नवयोजना की शुरुआत संव, पुराने विवाद के समापन होने से खुशी, मनोरथ की सिद्धि, मनोविनोद के अवसर सुलभ, हर्ष भी।
मीन : ग्रहस्थिति भाग्य के पक्ष में, पराक्रम से कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूलता, रचनात्मक क्रिया-कलापों की ओर अभिरुचि, परोपकार की ओर प्रवृत्ति।
- विमल जैन, वाराणसी
मो. : 09335414722