क्या भारत में दिखेगासाल 2024 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से बेहद खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल दो सूर्य ग्रहण हैं। इनमें से एक सूर्य ग्रहण लग चुका है, जो मेक्सिको, अमरीका और कनाडा में दिखाई दिया था। यह 8 अप्रैल को लगा था। वहीं अब दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर महीने में लगेगा। सूर्य ग्रहण ऐसी खगोलीय घटनाएं होती हैं, जिसका वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोग भी इंतजार करते हैं। इसके जरिए आसमान में हमें अनोखा नजारा देखे को मिलता है। आइए जाने कि अगला सूर्य ग्रहण कब लगेगा। अगले सूर्य ग्रहण की तारीख के बारे में जानने से पहले यह समझ लीजिए कि सूर्य ग्रहण क्या होता है? सूर्य ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना है जिसमें चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। इससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता और अंधेरा छा जाता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने पर पृथ्वी पर पूरी तरह अंधेरा होता है। अंतरिक्ष से धरती पर एक विशाल परछाई दिखाई देती है। यहीं सूर्य ग्रहण कहलाता है।
दूसरा सूर्य ग्रहण कब है? : अमरीकी स्पेस एजेंसी के मुताबिक साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा। यह दक्षिणी अमरीका महाद्वीप के एक छोटे हिस्से में दिखेगा। भारत में यह दिखाई नहीं देगा। भारत में रात 9 बजकर 13 मिनट पर यह सूर्य ग्रहण शुरू होगा और मध्यरात्रि 3 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। ग्रहण की कुल अवधि छह घंटे की होगी। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिस कारण हमें आग की एक रिंग दिखाई देती है। वलयाकार सूर्य ग्रहण क्या है? : चंद्रमा जब सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता और इसका कुछ हिस्सा दिखाई देता है। इस कारण आकाश में एक आग की रिंग दिखाई देती है। इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं। वहीं जब सूर्य को चंद्रमा पूरी तरह ढक लेता है तो यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण कहलाता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान हमें सूर्य का कोरोना भी दिखाई देता है। 2 अक्टूबर को लगने वाला वलायाकार सूर्य ग्रहण अर्जेंटीना और चिली में पूरी तरह दिखेगा। वहीं बाकी दक्षिण अमरीका में यह आंशिक होगा।