पूर्वांचल प्रहरी डेस्क संवाददाता गुवाहाटी : चार लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की खराब स्थिति के बावजूद एनएचआरए लोगों से टोल टैक्स वसूल रहा है। राज्य में 9 टोल गेट पिछले 5 वर्षों में लोगों से 1,458.06 करोड़ रुपए संग्रह किए। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को संसद में एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि असम में 2019-20 से 2023-24 तक 9 टोल गेटों पटगांव, दहलपाड़ा, गलिया, मदनपुर, नाजिराखात, रोहा, मिकिराती, हाटगांव, मंदेरदिचा और बालाचेरा टोल गेटों के माध्यम से 1,458.06 करोड़ रुपए संग्रह किए गए। इनमे से मदनपुर टोल गेट ने सबसे ज्यादा 377.15 करोड़ रुपए का टोल टैक्स वसूला गया। टोल गेट ने 2020-21 से 4 साल के बीच यह टैक्स वसूला है। इसके बाद गुवाहाटी के पास सोनापुर में नाजिराखाट में टोल गेट से 277.69 करोड़ रुपए वसूले गए। नाजिराखात टोल गेट से पिछले 4 साल में टैक्स वसूला गया है। उसी प्रकार दहालपाड़ा टोल गेट से 228.23 करोड़ रुपए वसूले गए। दहलपारा टोल गेट ने 2019-20 से पिछले 5 वर्षों में यह टैक्स वसूला। पटगांव टोल गेट ने पिछले 5 वर्षों में 213.25 करोड़ रुपए एकत्र किए। नगांव में रोहा टोल गेट के माध्यम से पिछले 4 वर्षों में 174.75 करोड़ रुपए एकत्र किए गए। इसके अलावा, पिछली अवधि में मिकिराती हाटगांव टोल गेट पर 89.30 करोड़ रुपए एकत्र किए गए। असम में अन्य तीन टोल गेट क्रमशः गलिया टोल गेट पर 84.14 करोड़ रुपए, मंदेरदिसा टोल गेट पर 11.50 करोड़ रुपए और बालाचेरा टोल गेट से 2.01 करोड़ रुपये की वसूली हुई। गौरतलब है कि सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से असम के सभी टोल नाकों पर 5-10 प्रतिशत तक टोल टैक्स बढ़ा दिया है। इससे इस वर्ष टोल संग्रह की मात्रा बढ़ने की उम्मीद है। महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि एनएचआरए ने यह भी संकेत दिया है कि आगामी दुर्गा पूजा के दौरान असम में कई नए टोल गेट खोले जाएंगे।
राज्य के 9 टोल गेटों से 1,458.06 करोड़ रुपए संग्रहित