मेष-संकल्पसिद्धि का प्रयास, शुभ विचारों का उदय, आत्मिक शांति, मनोरंजन में रुचि, भौतिक सुख के साधन सुलभ, उपहार या सम्मान का लाभ, वाहन से सुख।

वृषभ-व्यावसायिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त, व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान, हर्षोल्लास का वातावरण, सामाजिक कार्यों में सफलता, विवाद का समापन।

मिथुन-ग्रहयोग बेहतर, पारस्परिक संबंधों में मधुरता, दाम्पत्य जीवन सुखमय, कठिनाइयों का निवारण, शुभ कार्य हेतु व्यय, धन का प्रतिफल, यात्रा सुखद।

कर्क-समस्याओं से परेशानी, भौतिक सुख में न्यूनता, आर्थिक लेन-देन में नुकसान, स्पष्टवादिता घातक, व्यर्थ के भाग-दौड़, जल्दबाजी का निर्णय अहितकर।

सिंह-सफलता का मार्ग प्रशस्त, लाभ का सिलसिला, विशिष्ठजनों से सम्पर्क, नवसमाचार की प्राप्ति, परिवार में शांति, आयोजन में शामिल होने का सुअवसर।

कन्या-विपरीत कार्यों में प्रगति, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु अधिक खर्च, सम्पत्ति विषयक मसला हल, मित्रों से विचार-विमर्श, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि।

तुला-सद्विचारों का उदय, योजना फलीभूत, पारिवारिक वातावरण अनुकूल, आपसी सद्भाव, राजनीतिक गतिविधियों में अभिरुचि, शुभकृत्य सम्पन्न।

वृश्चिक-सोचे हुए कार्य अधूरे, मानसिक उलझनें, वैचारिक अस्थिरता, वैवाहिक जीवन असंतोषजनक, मित्रों में गलतफहमी, धनागम में बाधा, व्यर्थ भ्रमण।

धनु-मनोभिलाषित योजना में अनुकूलता, आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता, राजनीतिक गतिविधियों में अभिरुचि, पुराने विवाद का समापन, मंगल आयोजन सम्पादित।

मकर-कार्य-व्यवसाय में सफलता, सद्विचारों का उदय, परोपकार की भावना, राजकीय पक्ष से लाभान्वित, किसी योजना में सम्मिलित होने का सुयोग।

कुम्भ-आत्मशक्ति का विकास, जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील, धन संचय में रुचि, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, आनन्द की अनुभूति, स्वाध्याय में अभिरुचि।

मीन-पूँजी का अभाव, स्वाध्याय में व्यवधान, आहार-विहार की अनियमितता से कष्ट, महत्वपूर्ण उपलब्धि में विलम्ब, इच्छित पद की प्राप्ति में अड़चनें।

           - विमल जैन, वाराणसी

              मो. : 09335414722