पेरिस : पेरिस ओलंपिक के लिए आस्ट्रेलिया की महिला वाटर पोलो टीम की पांच खिलाड़ियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।  पेरिस में आस्ट्रेलिया की दल प्रमुख अन्ना मीयर्स ने कहा कि कोविड मामले सिर्फ वाटर पोलो टीम तक ही सीमित हैं।  उन्होंने साथ ही कहा कि पॉजिटिव खिलाड़ियों को अभ्यास करने की अनुमति है। उन्होंने कहा कि हम कोविड को किसी अन्य श्वसन संबंधी बीमारी से अलग नहीं मानते हैं। लेकिन हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे ‘प्रोटोकॉल’ का भी पालन हो।