पूर्वांचल प्रहरी संवाददाता गुवाहाटी : असम लोकसेवा आयोग (एपीएससी) के कृृषि विकास अधिकारी की भर्ती के घोटाले का कल सोमवार को गुवाहाटी स्थित विशेष अदालत अंतिम फैसला सुनाएगी। एपीएससी के पूर्व विवादस्पद चेयरमैन राकेश पाल के कार्यकाल के दौरान पैसे के बदले उत्तर पुस्तिकाओं-टेबुलेशन शीट में अंक बढ़ाकर भर्ती के लिए चयन किए कृषि विकास अधिकारियों का कल नसीब तय होगा।
परिणामत: लगभग साढ़े छह सालों की विचार-प्रक्रिया का कल फैसला आने की संभावना है। न्यायाधीश दीपक ठाकुरिया की विशेष अदालत में एडीओ के भर्ती घोटाले के संबंध में एक मामले की विचार-प्रक्रिया जारी है। अदालत सोमवार को गुवाहाटी के भांगागढ़ थाने में दायर 159/2017 मामले में एपीएससी के तत्कालीन चैयरमैन राकेश पाल, सदस्य वसंत दले और समेदूर रमहान के साथ 4 दलालों और अन्य 36 कृषि अधिकारियों पर फैसला सुनाएगी।