मेष : स्वास्थ्य में व्यतिक्रम, अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान, आशा के विपरीत घटना घटित, कार्यक्षमता में कमी, वैवाहिक जीवन कष्टदायक, भौतिक सुख में न्यूनता।
वृषभ : महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता, सुसमाचार की प्राप्ति, प्रेमसम्बन्धों में अनुकूलता, उपस्थित व्यवधान समाप्त, धन का प्रतिफल प्राप्त, राजनीतिक गतिविधियों की ओर रुझान।
मिथुन : व्यापारिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, आपकी सलाह से दूसरों को कामयाबी, प्रतिष्ठापर अनुकूल प्रभाव, शुभ कृत्यों की ओर अभिरुचि, उत्साह में वृद्धि।
कर्क : विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, इच्छित पद की प्राप्ति, नवीन उपलब्धि, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता, नवसम्पर्क का सुयोग, किसी योजना का श्रीगणेश, हर्ष का वातावरण।
सिंह : समय निराशाजनक, किसी अप्रिय घटना से मन उदास, कार्यों में असफलता, व्यवहार में जरा सी लापरवाही नुकसानदायक, मित्रों से तनाव, विचारों में उग्रता।
कन्या : नवयोजना दृष्टिगत, मेल-मिलाप में रुचि, आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, परिवर्तन की दिशा में किये जा रहे प्रयास सार्थक, जनकल्याण की ओर अभिरुचि।
तुला : व्यवसाय में विस्तार, धार्मिक क्रियाकलापों की ओर अभिरुचि, वाद-विवाद की निवृत्ति, किसी उत्सव में सम्मिलित होने का सुअवसर, यात्रा का प्रसंग।
वृश्चिक : सामयिक कार्यों में अनुकूलता, समझदारी से लिया गया निर्णय हितकर, सद्विचारों का उदय, आत्मिक शांति, मनोबल में वृद्धि, जीवन में सुख के साधन सुलभ।
धनु : पारिवारिक कठिनाइयों से उलझनें, आय की अपेक्षा व्यय अधिक, धनहानि की आशंका, आपसी सम्बन्धों में कटुता, तालमेल का अभाव, मन व्यथित, यात्रा से धनहानि।
मकर : योजना साकार होने की ओर, मनोभिलाषित योजना का सुपरिणाम प्राप्त, कुछेक समस्याओं का समाधान, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, दाम्पत्य जीवन में मधुरता।
कुम्भ : स्वास्थ्य सुधार पर कार्य-व्यवसाय अर्थ-पक्ष में प्रगति, व्यक्तित्व का विकास, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला सुलझने की ओर, उत्तरदायित्व की पूर्ति।
मीन : दिन शुभ, मित्रों परिजनों के माध्यम से कुछेक समस्याओं का समाधान, अधूरे कार्यों की पूर्ति, विवाद का समापन पक्ष में नवसमाचार की प्राप्ति, स्वनिर्णय हितकर।
मो. : 09335414722