1883 : प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी जमशेद जी जीजाभाई का जन्म हुआ। वह काफी धनी और दानवीर थे।
1909 :आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ।
1910 : एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
1912 : भारतीय सेना के उच्च अधिकारी मोहम्मद उस्मान का जन्म हुआ था। वह भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।
1916 : बोइंग जो दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी है, आज ही के दिन शुरू हुई थी।
1925 : प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार बादल सरकार का जन्म हुआ था।
1926 : बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।
1937 : हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
1962 : अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना था।
1967 : मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन हुआ।
1984 : पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था।
2000 : सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।