चंडीगढ़  : पंजाब की कांग्रेस सरकार प्रदेश पार्टी प्रधान नवजोत सिद्धू के दबाव में झुक गई है। पंजाब के एडवोकेट जनरल  एपीएस देयोल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इसकी सूचना गवर्नर को भेजी जाएगी और कल पंजाब में नए AG की नियुक्ति कर दी जाएगी, वहीं डीजीपी  बालप्रीत सहोता को भी हटाया जाएगा। इसके लिए सरकार यूपीएससी के पैनल का इंतजार करेगी। हालांकि सहोता का हटना अब तय है। मंगलवार को कैबिनेट के बाद सीएम चरणजीत चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू भी उनके साथ मौजूद थे। दूसरी ओर एजी और डीजीपी  को हटाने की जिद पूरी होने के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधान नवजोत सिद्धू ने कहा कि उनकी व पार्टी संगठन की ओर से सीएम चन्नी और सरकार को  सहयोग किया जाएगा।