शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रिय है। इस दिन मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है। साथ ही सुख-समृद्धि एवं धन में वृद्धि के लिए उनके निमित्त लक्ष्मी वैभव व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को करने से व्रती के धन-दौलत, सुख, ऐश्वर्य एवं यश-कीर्ति में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट भी दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी आर्थिक विषमता से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय पीपल और तुलसी से जुड़े ये उपाय जरूर करें। सनातन शास्त्रों में निहित है कि पीपल के पेड़ में लक्ष्मी नारायण का वास होता है।

अत: शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि विधान से पीपल वृक्ष की पूजा करें। अगर घर के आसपास पीपल वृक्ष नहीं है, तो पूजा के समय पीपल वृक्ष के नाम का उच्चारण अवश्य करें। अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो हर शुक्रवार के दिन पीपल वृक्ष की जड़ में जल का अघ्र्य दें। इस उपाय को करने से लक्ष्मी नारायण जी प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। जगत के पालनहार भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है।

अत: शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध से तुलसी का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। अगर आप भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध में केसर मिलाकर तुलसी के पौधे को अघ्र्य दें। इस समय सुख, समृद्धि एवं धन में वृद्धि की कामना करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। शुक्रवार के दिन पूजा के समय लक्ष्मी नारायण जी को तुलसी दल अर्पित करें। साथ ही तुलसी की मंजरी लाल रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है।