मुंबई : मुंबई के बीकेसी स्थित जियो कन्वेंशन सेंटर में कल 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होगी। ये समारोह तीन दिन तक चलेगा। इसमें देश-विदेश की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। अगर आप आने वाले तीन दिनों में मुंबई जा रहे हैं और सोच रहे हैं कि ताज और ललित होटल में ठहरने की, तो फिर हो सकता है कि आपको वहां कमरा न मिले। दरअसल, एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी कल राधिका मर्चेंट के साथ होने जा रही है। शादी के ये फंक्शन तीन मुंबई दिनों तक बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड प्लाजा में होगा। अंबानी के बेटे की शादी में आने वाले मेहमानों के लिए तमाम बड़े होटल लगभग पूरी तरह बुक बताए जा रहे हैं। यही नहीं ख््यष्ट स्थित कई कंपनियों ने तो अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम लेने के लिए कह दिया है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की कल 12 जुलाई 2024 को होने वाली शादी का जश्न जारी है। शादी का ये तीन दिवसीय फंक्शन बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। अंबानी फैमिली के इस ग्रांड फंक्शन में देश ही दुनिया के भर से दिग्गज हस्तियां आने वाली हैं और इनको लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। जिस जगह समारोह होगा उस बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मौजूद कुछ कंपनियों के कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को 15 जुलाई तक के लिए घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कह दिया गया है, क्योंकि इस शादी को लेकर वहां की कुछ सड़कों का मार्ग बदला गया है और इसके साथ ही सामान्य वाहनों की एंट्री पर बैन लगाया गया है। शादी में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी ने दुनियाभर की दिग्गज हस्तियों को आमंत्रित किया है। इसमें बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान से लेकर तमाम सेलिब्रिटीज शिरकत करेंगे, तो वहीं कई राज्यों के सीएम, राजीनितिक हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा अंबानी के विदेशी मेहमान भी इस शादी समारोह में पहुंचने वाले हैं, जिनमें डेविड बेकहम और विक्टोरिया वेकहम जैसे नाम शामिल हैं। यहां तक कि इस ग्रांड वेडिंग फंक्शन के यादगार पलों को कैद करने के लिए लॉस एंजिल्स से टॉप लेवल फोटोग्राफर और कैमरा पर्सन को बुलाया गया है। इन विदेशी मेहमानों के लिए मुकेश अंबानी ने प्राइवेट जेट की व्यवस्था की है। इसके अलावा इनके ठहरने के लिए मुंबई में आईटीसी, ललित और ताज जैसे होटलों को पूरी तरह से बुक कर लिया गया है। मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में अनंत अंबानी की शादी का जश्न बीते 29 जून को निजी पूजा के साथ शुरू हुआ था और इसके बाद मामेरू, संगीत और हल्दी सेरेमनी औक शक्ति पूजा जैसे समारोह किए जा चुके हैं।
अनंत-राधिका की शादी आज नामी-गिरामी हस्तियां होंगी शामिल