पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। क्या आप जानते हैं कि ऐसी कई खाने की चीजें होती हैं, जो हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव डालती हैं। हेल्दी और फिट रहने के लिए हम सभी अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स शामिल करते हैं। आपको बता दें कि जिन चीजों को हम हेल्दी समझकर खाते हैं, वह शरीर में जाने के बाद धीरे-धीरे जहर का काम करती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम 5 ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको खाने से यह शरीर में जहर की तरह काम करते हैं। सेब के बीज : सेब में मौजूद बीजों में एमिग्डालिन नामक पदार्थ पाया जाता है। इसके बीज साइनाइड जहर से भरे होते हैं। एक सेब के बीज में साइनाइड की मात्रा कम होती है, लेकिन अगर आप 20 से अधिक सेबों के बीज एक साथ खाते हैं, तो आपकी जान भी जा सकती है। इसलिए हमेशा सेब के बीज निकालकर इसको खाने की सलाह दी जाती है। हरे आलू : अक्सर हम सभी सब्जी लेने के दौरान हरे आलू को निकालकर अलग कर देते हैं। दरअसल, आलू की पत्तियों और टहनियों ग्लाइकोअल्कलॉइड्स नामक जहरीला पदार्थ पाया जाता है। ग्लाइकोअल्कलॉइड्स नामक जहरीला पदार्थ रोशरी के संपर्क में आने से पुराना होने पर आलू को हरा कर देता है। हरे रंग के आलूओं में ग्लाइकोअल्कलॉइड्स की मात्रा अधिक पाई जाती है। ऐसे में हरे आलू का सेवन करने से दस्त, मतली और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। कच्चा अंडा : हमारी सेहत के लिए कच्चा अंडा भी हानिकारक माना जाता है। क्योंकि इसमें साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया पाया जाता है, तो आमतौर पर कई खाने वाली चीजों में भी होता है। यह शरीर में जाने के बाद ऐंठन, बुखार, उल्टी और दस्त की वजह बन सकता है। इसलिए कच्चे अंडे का सेवन कम से कम करना चाहिए। बादाम : बादाम में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। लेकिन कच्चे बादाम का स्वाद थोड़ा कसैला होता है। जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। कच्चे बादाम में साइनाइड पाया जाता है। अगर आप एक साथ 8 कच्चे बादाम का सेवन करते हैं, जो आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। स्प्राउट्स : अंकुरित दाल हमारी सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है। लेकिन इसमें ई.कोली, साल्मोनेला और लिस्टेरिया जैसे बैक्टीरिया हो सकते हैं। जब आप बाहर से स्प्राउट्स खरीदते हैं तो आपको यह नहीं मालूम होता है कि वह कितने दिन पुराना है। ज्यादा दिन का होने पर इसमें खतरनाक बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ज्यादा दिन पुरानी अंकुरित या बाहर से स्प्राउट्स खरीदकर खाने से बचना चाहिए।