1885 :महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया।

1892 :दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम गैर श्वेत एवं भारतीय बने।

1901 :भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म।

1935 :तिब्बत समुदाय के 14 वें गुरू दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म। 

1944 :नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता’ के संबोधन से पुकारा।

1946 :नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म।

1947 :सोवियत संघ में एके-47 रायफलों का निर्माण शुरू।

1964 :मलावी (पूर्व में न्यासालैंड) को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1986 :भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन।

2002 : चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।

2002 :अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या। 

2005 :मैक्सिको में मानव का चालीस हजार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला। 

2006 :विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।

2006 :नाथूला दर्रा 44 साल बाद खोला गया। 

2008 : दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही कब्रिस्तान की खोज की गई।