रोजाना एक सेब शरीर की सारी बीमारियो को दूर भगाता है। लेकिन अगर आप सेहतमंद सेब के छिलके को छीलकर खाते हैं तो आपको इसका ज्यादा फायदा नहीं मिलने वाला। क्योंकि सेब के छिलके में सारे जरूरी न्यूट्रिशन होते हैं। जिन्हें छीलने के साथ ही सेब के पोषक तत्व कम हो जाते हैं। जान लें सेब के छिलके को छीलने से कौन से नुकसान होते हैं। सेब फाइबर, विटामिन और मिनरल्स के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। जिसकी वजह से ये फल हर मौसम में और सबसे ज्यादा खाया जाने वाला होता है। लेकिन सेब पर चढ़ी वैक्स और पेस्टीसाइड्स के नुकसान से बचने के लिए ज्यादातर लोग इसके छिलके को उतार देते हैं। जिसकी वजह से सेब के फायदे कम हो जाते हैं। सेब को छिलका सहित खाने से इतने सारे बेनिफिट होते हैं। जब आप सेब को छिलका सहित खाते हैं तो इसमे मौजूद फाइबर मिलता है। फाइबर डाइजेशन सही करने के साथ ही लीवर की हेल्थ में भी फायदा पहुंचाते हैं। जब सेब को छिलका सहित खाते हैं तो इसमे मौजूद फाइबर डायबिटीज में लगने वाली भूख पर कंट्रोल करता है और डाइजेशन सही करती है।
फेफड़ों को सुरक्षित करता है सेब का छिलका- सेब के छिलके में मरेक्टीन नाम का कंपाउड होता है जो एंटी इंफ्लेमेटरी होता है। जो कई सारी बीमारियों से फेफड़ों और हार्ट की रक्षा करता है।
हार्ट हेल्दी रखने में मदद करता है- सेब के छिलके में पॉलीफेनॉल होता है जो ब्लड प्रेशर को हाई से लो करने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। जिसकी वजह से दिल की नसें सॉफ्ट बनी रहती है और हार्ट की बीमारियों से बचाव होता है।
सेब के छिलके से होगा वेट लॉस-
सेब खाने के कुछ देर बाद ही भूख लग जाती है तो इसका कारण सेब छीलकर खाना है। अगर आप सेब को छिलके सहित खाते हैं तो इससे संतुष्टि मिलती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिसकी वजह से आप कम कैलोरी इनटेक करते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है। वहीं सेब के छिलके में मौजूद पॉलीफेनॉल फैट को अब्जॉर्ब करने और वजन घटाने में मदद करता है।